स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा एवं सामुदायिकता का भाव विकसित करता है खेलकुद (वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिमा)- प्रो0 अनुभूति दूबे
24/03/2023 गोरखपुर। चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर में वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुभूति दुबे मनोविज्ञान विभाग दी० द० उ०गो०वि०वि० गोरखपुर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यापर्ण करके किया। मुख्य अतिथि ने खेल प्रतियोगिताओं को आवश्यक बनाते हुए शारीरिक व मानसिक विकास के लिये सभी को खेल प्रतियोगिता में सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेलकूद में सहभागिता से स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा एवं सामुदायिकता का भाव विकसित होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्रबंध समिति मे अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड श्रीपुष्पदंत जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में आपसी प्रतियोगिता को बल मिलता है साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास में वृद्धि होती है। प्रतियोगिता में 100, 200 मीटर, 100X4, शॉटपुट जैवलिन, डिस्कस थ्रो ऊँची कूद, लम्बी कूद समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई-जिसमे 100 मी0 रेस में, प्रथम रोशनी कुमार, द्वि...