दुनिया में नंबर 1 बन गया अपना देश।

ठहरिए! थोड़ा चिंतन हो जाए! 
दुनिया में नंबर 1 बन गया अपना देश। 
हद ये है कि जनसंख्या नियंत्रण की बात अब भी नहीं हो रही। लोग बेशर्म हंसी के साथ बता रहे हैं कि हम नंबर वन बन गए। इसके फायदे भी गिनाए जा रहे हैं। 
इसके नफा-नुकसान का आंकलन खुद करें। 
नफा जो हो, नुकसान ही समझ में आ रहा है।
25 प्रतिशत आबादी की उम्र 14 वर्ष से कम है। 
68 प्रतिशत आबादी 15-64 वर्ष आयु के बीच है। 
7% आबादी सिर्फ 65 वर्ष से अधिक आयु की है। 
कृषि प्रधान देश में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे जब बड़े होंगे और उनमें पैतृक संपत्ति का बंटवारा होगा, तब हिस्सा एकड़ में नहीं डिसमिल में मिलेगा। 
आपकी आने वाली पीढ़ी महंगाई का सामना कर सके, उसे रोजगार मिल जाए, इसकी योजना आपको ही बनानी होगी। मनन करें कि हम आने वाली पीढ़ी को क्या देंगे? 
The current population of India is 1,417,866,737 as of Thursday, April 20, 2023
#StopPopulation #जनसंख्यानियंत्रण #जनसंख्या #भारत #हिंदुस्तान #हिन्दुस्तान #india

Comments

Popular posts from this blog

सी०आर०डी० के बी०एड० विभाग में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला 'सूक्ष्म शिक्षण शिक्षण की जटिलताओं को कम करता है'- प्रो० सुषमा पाण्डेय

महाविद्यालय में आयोजित हुयी वाद-विवाद प्रतियोगिता