महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर जागरुकता अभियान का आयोजन।
गोरखपुर, दिनांक 06/04/2023 जैसा कि हम सब जानते हैं कि प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसमें डब्ल्यू एच ओ के द्वारा प्रतिवर्ष एक थीम निर्धारित की जाती है. तो इस बार 2023 का थीम है "सभी के लिए स्वास्थ्य इसी थीम को ध्यान में रखते हुए चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज गोरखपुर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर एक शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस शैक्षिक प्रदर्शनी का मुख्य । आकर्षण था "महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जो कि आजकल महिलाओं के लिए बहुत बड़ी परेशानी का विषय है। गृह विज्ञान विभाग की छात्राएं उक्त विषय पर चार्ट तथा पोस्टर बनाकर उसे प्रदर्शनी के माध्यम से महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं को जागरूक किया जिसमें महिलाओं में होने वाली कुछ मुख्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे एनीमिया, सरविक्स कैंसर, फाइब्रॉयड हार्मोनल असंतुलन, यूटीआई आदि शामिल थे, साथ ही दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले विभिन्न भोज्य पदार्थों को किन तरीकों से प्रयोग में लाना चाहिए उसके प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ विजयलक्ष्मी मिश्रा एवं प्राचार्य डॉक्टर सुमन सिंह ने फीता काटकर किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन पूरे महाविद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षकों ने आनंद पूर्वक किया।
Comments
Post a Comment